श्रीकृष्ण के 7 चमत्कारी मन्त्र

मित्रों इस लेख में हम आपको श्रीकृष्ण के 7 ऐसे चमत्कारी मंत्र बताने वाले हैं जो प्रतिदिन जपने मात्र से सिद्ध हो जाते हैं और आपको अद्भुत शक्ति प्रदान करने वाले हैं।


मित्रों अगर आप समस्याओं से घिरे हुए हैं, किस्मत साथ नही दे रही, घर परिवार खुशहाल नहीं है, आपस मे तालमेल नहीं रहता, तो निराश न हों मित्रों अगर आप पूजा-पाठ ईश्वर भक्ति पर विश्वास रखते हैं तो ये मंत्र आपके लिये अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाले हैं..!!


मंत्र इस प्रकार हैं:-

(1)  "गोकुल नाथाय नमः"....   इस आठ अक्षरों वाले श्रीकृष्ण मंत्र का जाप जो भी भक्त करता है उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।


(2) "श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा".... इस मंत्र के उच्चारण से श्रीकृष्ण की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है।


(3) "ओम क्लीम कृष्णाय नमः''....   इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य को सफलता और वैभव की प्राप्ति होती है, लेकिन इसे नियम-कायदों के साथ जपना चाहिए. अगर आप किसी भी समस्या में हैं तो इस मंत्र का उपयोग कर सकते हैं।


(4) "ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा" ...   यह कोई साधारण मंत्र नहीं बल्कि श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है. अन्य मंत्र शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार 108 बार जाप करने से ही सिद्ध हो जाते हैं लेकिन इस महामंत्र का पांच लाख जाप करने से ही सिद्ध हो पाता है।


(5) "हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे"....   यह 16 शब्दों का वैष्णव मंत्र है जो भगवान कृष्ण का सबसे प्रसिद्ध मंत्र है. इस दिव्य मंत्र का उच्चारण करने से व्यक्ति श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हो जाता है।


(6) "ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात"....   श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन और मन से सभी दुख दूर हो जाते हैं।


(7) "कृं कृष्णाय नमः" ...  यह श्रीकृष्ण का बताया मूलमंत्र है जिसका जाप करने से व्यक्ति को अटका हुआ धन प्राप्त होता है. आप इस मंत्र का उच्चारण अपने दैनिक जीवन में कर सकते हैं।

🚩🚩🙏#जय_श्री_कृष्णा🙏🚩🚩

टिप्पणियाँ